कवि नूतन लाल साहू अपने जन्मदिन पर 51 बुजुर्ग, दिव्यांग एवं कवियों का किया सम्मान

 कवि नूतन लाल साहू अपने जन्मदिन पर 51 बुजुर्ग, दिव्यांग एवं कवियों का किया सम्मान

संतोषी पांडिया ने भजन तथा कवियों ने कविता पढ़कर किया लोटपोट


उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

राजिम/ अंचल के कवि साहित्यकार तथा साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व पंचायत इंस्पेक्टर नूतन लाल साहू ने अपने जन्मदिन मांडव्य ऋषि आश्रम बाबा कुटी में धूमधाम के साथ मनाया। मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के गांव एवं शहर के लोग उपस्थित थे। उन्होंने अपना जन्मदिन सादगी पूर्ण साहित्यिक माहौल में मनाया। उपस्थित सभी जनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। मौके पर उन्होंने तीन दिव्यांग तथा बुजुर्ग 33 महिला एवं पुरुषों का अंग वस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इसमें महिला संगठन के अध्यक्ष सुनीति साहू का विशेष रूप से योगदान रहा। सम्मानित होने वाले में जीवन लाल साहू, गोवर्धन साहू, सुखीराम साहू, मनबोध साहू, प्रेम साहू, देवसिंह साहू, मानसिंग साहू, बैसाखूराम, सुखीराम यादव, बल्दू राम साहू, खेल राम साहू, थूकेल राम साहू, मानबाई, मानकुंवर साहू, कलाबाई, सविता बाई, फूलबाई, ज्योति बाई,गदोश्वर साहू,गीताबाई, किरण साहू, हीरा साहू,जीरा बाई,कांति साहू, चमेली साहू, चंपा साहू, रेखा साहू, त्रिवेणी बाई, गायत्री साहू, हेमा साहू, रजनी साहू, ममता साहू, हीराबाई साहू, जागेश्वरी साहू इत्यादि सभी बहरापाल,बोरसी, परसट्ठी,घोघरा,बारूला, खुड़ियाडीह,चैतरा,सेंदर,खुटेरी, बिजली के हैं। इनके साथ ही उपस्थित 15 कवियों को श्रीफल एवं कलम भेंट किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित जनपद पंचायत फिंगेश्वर के पूर्व अध्यक्ष राघोबा महाड़िक ने अपने उद्बोधन में कहा कि नूतन के जीवन का अधिकांश समय लोहरसी गांव में ही बीता है। शासकीय सेवा में पहली पोस्टिंग लोहरसी में हुआ और लंबे समय तक वहां काम किया। इनके संपर्क में रहने का मुझे अवसर मिला है और अभी भी मिल रहा है। सरल एवं मिलनसार स्वभाव के नूतन साहू हमेशा मुस्कुराते हुए कठिनाई को सरलता में बदल देते हैं। कविता के क्षेत्र में इनकी मेहनत को प्रणाम करता हूं। लोक गायिका संतोषी पांडिया ने सुमधुर गीत प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीतमय प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। पश्चात कवि सम्मेलन का दौर शुरू हुआ। गीतकार मकसूदन लाल साहू बरीवाला, जितेंद्र सुकुमार साहिर, टीकमचंद सेन, सरोज कंसारी, रामेश्वर रंगीला, श्रवण प्रखर, कोमल सिंह साहू, फनेंद्र मोदी, नरेंद्र पार्थ, डॉ रमेश सोनसायटी, मोहनलाल मानिकपन, प्रहलाद गंधर्व, संतोष कुमार सोनकर मंडल ने हास्य व्यंग्य एवं गीत तथा ओज की कविता पढ़कर लोटपोट कर दिया।


इनकी रही प्रमुख उपस्थित


इस कार्यक्रम में नूतन लाल साहू को उपहार विभिन्न संस्था एवं समितियां द्वारा किया जाता रहा। प्रमुख रूप से प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, जनपद के पूर्व अध्यक्ष राघोबा महाड़िक, राजिम भक्ति मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू, चैतरा सरपंच संजय कंडरा, भाजपा नेता बोधन साहू, दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष जागेश्वर साहू, गैंदलाल साहू, डॉ दिलीप साहू,घनश्याम साहू, सुनील साहू, सुनीति साहू, सोहन साहू, अंजोर साहू, योगेश साहू, तेजिन साहू, अनीता साहू, लुकेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !