कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, शिकायत दर्ज
सरगुजा/ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, सरगुजा कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है, कांग्रेसी कार्यकर्ता ने शशि सिंह पर लाखों रुपए लेने और वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुट गई है।
सरगुजा से कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत किसी और ने नहीं बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ता ने लाखों रपए के धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई है। शिकायत के बाद कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह चुनाव तिथि आने से पहले ही मुश्किल में फंसते हुए दिखाई दे रही है।