साहू समाज परसापानी का वार्षिक अधिवेशन राजपुर में.. हुआ नये पदाधिकारियों का मनोनयन

0

   साहू समाज परसापानी का वार्षिक अधिवेशन राजपुर में..  नये पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन


उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

नगरी/ नगरी ब्लाक के परिक्षेत्रीय साहू समाज परसापानी के वार्षिक अधिवेशन ग्राम राजपुर में हुआ सम्पन्न, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुनित राम साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी थे।

कार्यक्रम शुभारंभ मां कर्मा की पूजा- अर्चना व अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। स्वागत गीत की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान, बुजुर्गों का सम्मान, सचिव के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन का पठन, कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का वार्षिक प्रतिवेदन का पठन किया गया। एवं परिक्षेत्र परसापानी का नया पदाधिकारियों का भी चयन किया गया है, जिसमें परिक्षेत्र परसापानी का संरक्षक अनराज साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष जय कृष्णा साहू, उपाध्यक्ष महिला चमेली बाई साहू, उपाध्यक्ष पुरुष झम्मन लाल साहू, सचिव लेखराम साहू, सहसचिव राजेंद्र प्रसाद साहू, कोषाध्यक्ष हिरेंद्र साहू, महासभा सदस्य मानक लाल साहू, इतवारी राम साहू, वासुदेव साहू, महासभा सदस्य महिला मिना बाई साहू, खुशबु साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चन्द्रभान साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश्वरी साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहू को बनाया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !