सांसद भोजराज नाग ने छेत्र के जनता का आभार व्यक्त किया

0

 सांसद भोजराज नाग ने छेत्र के जनता का आभार व्यक्त किया 

 

उत्तम साहू 

 नगरी-- कांकेर लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद भोजराज नाग नें नगरी के बजरंग चौक में आम जनता को संबोधित करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद भाजपा सांसद भोजराज नाग का 12 जून 2024 बुधवार को सिहावा विधानसभा में आम जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आम सभा के माध्यम से जनता का आभार प्रदर्शन किया। कुकरेल मंडल के दरगहन बस स्टैंड में सुबह 10 बजे , मगरलोड बस स्टैण्ड में दोपहर 1 बजे, बजरंग चौक नगरी में 4 बजे, बस स्टैंड बेलरगांव शाम 6 बजे कार्यक्रम हुआ। 

इस अवसर पर सांसद भोजराज नाग के साथ हलधर साहू जिला सह प्रभारी, प्रकाश बैस भाजपा जिलाध्यक्ष धमतरी, श्री मति पिंकी शिवराज शाह किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री, विधानसभा संयोजक नागेंद्र शुक्ला, रविशंकर दुबे, श्रीराम लाल श्रीमाली, कमल डागा, राजेंद्र गोलछा, विकल गुप्ता, प्रेमलता नागवंशी, महेंद्र नेताम, दिनेश्वरी नेताम, आराधना शुक्ला, अजय नाहटा, नंद यादव, प्रतिमा देवांगन, हृदय साहू, राजेश गोसाईं, श्यामन्त बिसेन, राकेश चौबे, अशोक संचेती, अश्वनी निषाद, निखिल साहू, नीलम साहू, गोपी कश्यप, जन्मेजय साहू, प्रवीण गुप्ता, सुलोचना साहू, सती मरकाम, हेमलता साहू, यशोदा साहू, चेलेश्वरी साहू, भुनेश्वरी धृतलहरे, विनीत कोठारी, ललिता साहू, सहित विधानसभा के समस्त कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामगोपाल साहू ने किया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !