कवि कुलदीप सिन्हा "दीप" मानसरोवर साहित्य शिखर सम्मान से सम्मानित

0

 कवि कुलदीप सिन्हा "दीप" मानसरोवर साहित्य शिखर सम्मान से सम्मानित 


उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

रायपुर/ मानसरोवर साहित्य अकादमी इकाई छत्तीसगढ़ द्वारा मानसरोवर साहित्य शिखर सम्मान से कवि कुलदीप सिन्हा "दीप" को सम्मानित किया। यह सम्मान 29 मई को वृंदावन हॉल सिविल लाइंस रायपुर में उन्हें मिला। मानसरोवर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ में निरंतर रचना प्रेषित करने और छत्तीसगढ़ी भाषा में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 



इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय डॉ. मन्नूलाल देवदास ( राष्ट्रपति पुरष्कृत एवं संस्थापक कौशिल्या  इनोवेशन फाउंडेशन ) विशिष्ट अतिथि कुलेश्वर साहू "हरिओम" ( मार्गदर्शक मानसरोवर साहित्य समिति छत्तीसगढ़ इकाई ) आदरणीय रामेश्वर शर्मा जी ( वरिष्ठ साहित्यकार एवं गीतकार ) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र "बेजुबान" और नूपुर साहू जी एवं दिशा निर्देश मानसरोवर साहित्य समिति के संस्थापक  आदरणीय मानसिंह सुथार जी, निर्देशक आदरणीय चोपेश्वर साहू जी एवं संयोजक आदरणीया लता शर्मा "त्रिषा" जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कवि कुलदीप सिन्हा "दीप" को इसके पहले कई विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक सामाजिक संस्थाओं के द्वारा भी सम्मान मिल चुका है। इनके सम्मान के फेहरिस्त में साहित्य के क्षेत्र में सुरभि सम्मान, कलमकार सम्मान, ग्राम गौरव सम्मान, समाज गौरव सम्मान सिन्हा समाज छत्तीसगढ़ शामिल है। कवि कुलदीप सिन्हा की गणना वरिष्ठ कवियों में होती है। वे जिला हिंदी साहित्य समिति धमतरी के उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम इकाई धमतरी के अध्यक्ष और शारदा साहित्य समिति कुकरेल (धमतरी) के संस्थापक हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !