भाजपा मंडल मगरलोड में पहली बार भाजपा की हुई जीत की खुशी में कार्यकर्ताओ का सम्मान समारोह आयोजित

0

 भाजपा मंडल मगरलोड में पहली बार भाजपा की हुई जीत की खुशी में कार्यकर्ताओ का सम्मान समारोह आयोजित 


                       


 उत्तम साहू, दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

नगरी/मगरलोड-लोकसभा चुनाव मे कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग की जीत में मगरलोड मंडल मे आने वाला 75 बूथ का अहम योगदान रहा। पहली बार मंगरलोड मंडल में भाजपा की जीत हुई है।इस खुशी के मौके पर भाजपा मंडल मंगरलोड द्वारा बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं विजय श्री सम्मान समारोह ग्राम परसवानी में टी आर कंवर के निवास पर आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, वरिष्ठ भाजपा नेता जिला भाजपा के मंत्री, मंगरलोड मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष विजय यदु, टी आर कंवर,मंडल सह प्रभारी भीखम सेन, शत्रुघ्न साहू,एवन साहू, रामायण सिन्हा, उपस्थित रहे, इस बार की चुनाव मे मगरलोड मंडल से टोटल 48499 वोट पड़ा और जिसमे भोजराज नाग को 24873 कांग्रेस प्रतिद्वंदी बिरेश ठाकुर को 21463 वोट मिले इस प्रकार से भाजपा 3410 से आगे रहा  

लड़ेर बूथ मे टोटल वोट 659 वोट मे से भाजपा 573 को वोट मिले और पुरे मंडल मे सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत से आगे रहे दूसरे नम्बर मे नारधा और तीसरे नं. मे परसाबुड़ा बूथ मे भाजपा को ज्यादा वोट प्राप्त हुआ,मंडल अध्यक्ष विजय यदु ने चुनाव के पहले घोषणा किया था की जो बूथ सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत से विजयी होने वाले बूथ अध्यक्ष को 5501 रू पुरुस्कार देने का वादा किया था।जिसे आज लड़ेर ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि एवं बूथ अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद को प्राप्त हुआ। विजयी सम्मान समारोह मे भाजपा मंडल मगरलोड के मंडल अध्यक्ष महामंत्री मंत्री महिला मोर्चा युवा मोर्चा सहित सभी बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ को प्रशस्तिपत्र गमछा नारियल भेट एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था भी रखी गई थी।

विजयी सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्यातिथि अनुसूचित जनजाति प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम विशिष्ट अतिथि मगरलोड प्रभारी राजेंद्र गोलछा मंडल अध्यक्ष विजय यदु जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा टी आर कँवर रिटायर डीएसपी पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुहन साहू महामंत्री रामायण सिन्हा, एवण साहू नरेश अग्रवाल हिरंजय साहू भवानी यादव मिलन नेताम युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत साहू उपाध्यक्ष मुरली सिन्हा महामंत्री घनश्याम साहू टिकेश्वर साहू महिला मोर्चा उर्वशी साहू झमित सिन्हा कविता यादव गैंदा बाई ध्रुव पदमनी साहू सहित बूथ अध्यक्ष प्रभारी नगर पंचायत,जनपद पंचायत,ग्राम पंचायत स्तर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !