ब्रम्हाकुमारीज के द्वारा गढ़डोंगरी में मनाया गया महिला सशक्तिकरण दिवस
उत्तम साहू, दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज
नगरी/बेलरगांव- प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय बेलरगांव के तत्वाधान में ग्राम- गढडोंगरी (बेलरगांव) में 16 जून 2024 को महिला सशक्तिकरण (महिलाओं के सर्वांगीण विकास में राजयोग की भूमिका) के तहत ज्ञान चर्चा का आयोजन हुआ जिसमें 23 पंचायत से महिला समूहों की उपस्थिति रही, साथ ही बीके साधना बहन,बीके दीपिका बहन, बीके ईश्वर भाई, उपस्थित रहे ज्ञान चर्चा के दौरान बीके साधना बहन ने कहा कि स्वयं के उन्नति के लिए महिलाएं को आत्म निर्भर हो कर कार्य करने की जरूरत है,महिला सशक्तिकरण को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार के अवसरों में वृद्धि आदि के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकारी योजनाएं भारत सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक हैं। सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं।
आज के वर्तमान समय में स्त्री को सृजन की शक्ति माना जाता है अर्थात स्त्री से ही मानव जाति का अस्तित्व माना गया है। इस सृजन की शक्ति को विकसित-परिष्कृति कर उसे सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक न्याय, विचार, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, अवसर की समानता का सु-अवसर प्रदान करना ही नारी सशक्तिकरण का आशय है। जो समय की मांग है हमे हर तरीके स्वस्थ रहने के साथ बिना रुके जीवन में आगे बड़ सके आज हमारे पास साधनों की कमी नहीं है कमी है तो बस मनोबल की और इस कमी को पूरा करने के लिए हमारे सामने सहज रास्ता है राजयोग का निरंतर अभ्यास जो हमे अपने मंजिल पर सहज पहुंचा सकता है बीके दीपिका बहन ने कहा की नारी आज हर क्षेत्र में आगे हो रही है ये बहुत ही बड़ी बात है जिन नारियों को कुछ दशक पूर्व प्रताड़ित करते थे आज वही नारियों ने अपने हौशले के द्वारा आगे बढ़ता जा रहा है। अंत में ब्रम्हाकुमारी बहनों ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को ब्रम्हाकुमारीज सेंटर वैभव मेडिकल के ऊपर बेलरगांव में आने का निमंत्रण दिया,