छत्तीसगढ़ पहुँची केंद्रीय 16 वें वित्त आयोग के समक्ष रखी बात
15 वें वित्त में हुई समस्या 16 वें वित्त में न हो - दिनेश्वरी नेताम
उत्तम साहू
नगरी- केंद्रीय 16वें वित्त आयोग की टीम का छत्तीसगढ़ भ्रमण के दौरान स्थानीय निकायों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक रायपुर निमोरा स्थित प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित थी। इस बैठक में जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिनेश्वरी नेताम ने जनपद पंचायत नगरी का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 15 वें वित्त के क्रियान्वयन में 9 थीम पर अपनी बात कही। साथ ही साथ 15 वें वित्त के तहत स्वीकृत कार्यों में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत को होने वाली विभिन्न समस्याओं के संबंध में अपनी बात रखी। 16 वें वित्त में इन समस्याओं को दूर कर राशि आबंटन करने की मांग की।
दिनेश्वरी नेताम ने नगरी विकासखंड को पेसा अनुसूचित क्षेत्र होने के कारण विशेष पैकेज देने की मांग की। उन्होंने जीपीडीपी के आधार पर कार्यों की स्वीकृति पर बल दिया। साथ ही पंचायत क्षेत्र में होने वाली निर्माण कार्यों की एजेंसी ग्राम पंचायत को ही सौंपा जाय। पूर्व सरकार ने पंचायतों को 50 लाख रूपये तक के निर्माण कराने की शक्ति दी है लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। धमतरी जिले से उनके साथ ग्राम पंचायत रूद्री की सरपंच अनीता यादव शामिल हुईँ।

