अवैध रुप से गांजा बेच रहे आरोपी गिरफ्तार..धारा 20 (ख) एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत किया कार्यवाही

0

 


 अवैध रुप से गांजा बेच रहे आरोपी गिरफ्तार..धारा 20 (ख) एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत किया कार्यवाही

आरोपी से 1 किलो 224 ग्राम गांजा कीमत 12 हजार रूपये एवं नगदी 320/- रूपये किया गया जब्त


उत्तम साहू 

धमतरी/धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा एवं अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी तारतम्य में थाना प्रभारी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सुचना मिली की राम मरकाम जाति देवार नाम का व्यक्ति नहर नाका मुक्तिधाम के पास धमतरी में लोगों को अवैध रुप से गांजा विक्रय कर रहा है की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस स्टॉफ द्वारा मौके पर भेजकर घेरा बंदी कर अवैध रूप से गांजा बेच रहे राम मरकाम को गिरफ्तार कर गांजा बिक्री करने के संबंध में वैघ दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर आरोपी को एनडीपीएस० एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर 

*आरोपी* राम मरकाम जाति देवार पिता उदल देवार उम्र 20 वर्ष साकीन स्टेशन पारा देवार पारा धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ०ग०) के कब्जे से एक सफेद रंग के कपडे के झोला में भरा हुआ 01 किलो 224 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 12,000/- रूपये एवं नगदी रकम 320/- रूपये जुमला 12,320 रूपये को जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अप०क्र० 271/24 धारा 20 (ख) एन०डी०पी०एस० एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरी.राजेश मरई,सउनि. संतोषी नेताम,प्रआर.पारस सोम,आर.चंदर जमदार, रूपेश रजक,डायमंड यादव का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !