मुर्गे के नाम पर ठगी..बदमाशों ने महिला को झांसे में फंसाकर ठग लिए एक लाख 35 हजार रुपए...मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

0

 

मुर्गे के नाम पर ठगी..बदमाशों ने महिला को झांसे में फंसाकर ठग लिए एक लाख 35 हजार रुपए...मामला जानकर हो जाएंगे हैरान



रायपुर/ छत्तीसगढ़ में ठगी का मामला बढ़ते ही जा रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में ऐसा ही ठगी का मामला सामने आया है। दअरसल, मुर्गे के नाम पर ठगों ने एक महिला को ऑनलाइन ठगी कर ली। ठगों ने महिला को अपने झांसे में लेकर एक लाख 35 हजार रुपए ठग लिए, ठगी का शिकार होने के बाद महिला ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बबीता बिरुआ का ओडिशा में एक मुर्गी फार्म है, जहां वे विभिन्न राज्यों से मुर्गे खरीदकर बेचती है। कुछ समय पहले उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से रायपुर की दौलत हैचरी के बारे में जानकारी प्राप्त की तो बताया गया कि मुर्गे खरीदने के लिए पहले एडवांस पेमेंट करना होगा और एक माह बाद मुर्गों की डिलीवरी होगी। बबीता ने 2000 मुर्गों के लिए 30 प्रतिशत एडवांस के हिसाब से 1 लाख 35 हजार रुपये का भुगतान कर दिया।

इसके एक माह बीतने के बाद भी जब मुर्गे नहीं पहुंचे, तो बबीता ने दौलत हैचरी से संपर्क करने की कोशिश की। लगातार फोन करने के बावजूद उन्हें कोई उत्तर नहीं मिला। हर बार उन्हें टाल-मटोल किया गया, जिसके बाद बबीता को एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। एएसपी सिटी लखन पाटले ने कहा कि ओडिशा की महिला से ठगी का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच की जाएगी।











Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !