कोतवाली पुलिस ने दो सटोरियों को किया गिरफ्तार
छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 धारा 06(क) के तहत की गई कार्यवाही
एक सटोरियों से नगद 19680/- रूपये,एवं दुसरे सटोरियों से 13420/-रूपये कुल जुमला 33100/- रूपये, 5 नग सट्टा पट्टी सहित 02 नग लेखन सामाग्री किया गया जब्त
उत्तम साहू
धमतरी / धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा खेलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा अलग अलग दो सटोरियों को सट्टा पट्टी सहित सट्टा लिखते कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। 1 आरोपी साहिल खान पिता करीम खान उम्र 21 वर्ष साकिन रिसाईपारा विष्णु होटल के सामने बॉम्बे गैरेज के पास धमतरी में आम जगह पर लोगों को सट्टा पट्टी लिखकर रुपए पैसे की हार जीत की दांव लगाकर जुआ खिलाते हुए मौके पर पकड़े गए। जिनके पास से 19680/-रूपये नगदी, तीन नग विभिन्न अंकों के आगे पैसा लिखा हुआ पर्ची, 1 नग डाट पेन जप्त किया गया।
02 आरोपी देव रजिन्दर सिंह पिता स्व.दर्शन सिंह उम्र 60 वर्ष साकिन रिसाईपारा धोबी चौक धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी द्वारा द्वारा बॉम्बे गैरेज के पास धमतरी में आम जगह पर लोगों को सट्टा पट्टी लिखकर रुपए पैसे की हार जीत की दांव लगाकर जुआ खिलाते हुए मौके पर पकड़े गए। जिनके पास से 13420/-रूपये नगदी,दो नग विभिन्न अंकों के आगे पैसा लिखा हुआ, 01 नग डाट पेन जप्त किया गया।
दोनों सटोरिये के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र.282,283/24 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 06 (क)जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है। एवं दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी निरी.राजेश मरई,उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ला, सउनि.नरेंद्र साहू,प्रआर. दीपक साहू,सौरभ पटेल आरक्षक मुकेश सिन्हा,चंदर जमदार,डायमंड यादव का विशेष योगदान रहा।

