अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से मौहाबाहरा में हुआ लईका घर प्रबंधन समिति का गठन
उत्तम साहू
नगरी/ गत दिवस विकासखंड नगरी के ग्राम मौहाबाहरा में लईका घर प्रबंधन समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति 16 सदस्यीय सदस्यों को मनोनित किया गया, जिसमें अध्यक्ष के रूप में श्रीमती नीरा नेताम व सचिव श्री जितेन्द्र मरकाम, तथा समिति स्मन्वयक के रूप में श्रीमती अंजू सिन्हा लईका घर कार्यकर्ता का मनोनयन किया गया। समिति में श्री सहदेव जी, श्रीमती नरोतीन नेताम , श्रीमती लता यादव,चंद्रिका जी,श्रीमती शिव कुमारी ध्रुव सरपंच,श्रीमती सुखबती ध्रुव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, श्री सत्य प्रकाश,श्री रवि मरकाम,श्री लक्ष्मी नाथ,श्रीमती सोहनी मरकाम, अश्वनी कुंजाम, श्रीमती देवतीन नेताम,श्रीमती पूर्णिमा यादव को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती शिवकुमारी ध्रुव,अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से मनीष जी, मोबाईल क्रेचेस से अजीत मोहन चौधरी , मुकेश कुमार वर्मा , सुपरवाईजर सरोज पटेल , वॉलिंटियर लोकेश्वर कुमार , धनंजय कुमार साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

