अन्तर्राज्यीय दो गांजा तस्कर को धमतरी पुलिस के अर्जुनी थाना एवं सायबर टीम ने किया गिरफ्तार

0

 


 अन्तर्राज्यीय दो गांजा तस्कर को धमतरी पुलिस के अर्जुनी थाना एवं सायबर टीम ने किया गिरफ्तार 

दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 27 किलो 248 ग्राम गांजा कीमती 272480/- किया गया जब्त,

भोयना हाईस्कूल के सामने रोड में अवैध गांजा को पीट्ठू बैग में रखकर गाड़ी के कर रहे थे इंतजार 

आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (B)।।(सी) एनडीपीएस.एक्ट के तहत कि गई कार्यवाही


उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

धमतरी/ अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि भोयना हाईस्कूल के सामने रोड किनारे दो व्यक्ति पीट्ठू बैग में मादक पदार्थ गांजा रखे हैं कि सूचना पर थाना प्रभारी अर्जुनी एवं सायबर टीम एवं थाना स्टॉफ के साथ मुखबिर के बताए सूचना के आधार पर भोयना हाईस्कूल के सामने रोड किनारे जाकर घेराबंदी कि कार्यवाही कर दोनो व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम विक्की बिन्द उम्र 26 वर्ष एवं गंगा सोनकर उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी महेवा जिला मिर्जापुर (उ.प्र.) का रहने वाला बताया जिसको कड़ाई से पूछताछ कर करने पर अवैध रूप से बिक्री हेतु गांजा रखकर ले जाना स्वीकार किया।

 जिसको गवाहों के समक्ष दोनों के पीट्ठू बैग में रखे बैग के अंदर खाखी रंग के पैकेट में लपेटा हुआ मादक पदार्थ को उपस्थित गवाहों को तस्दीक कराया गया जो मनोउत्तेजक मादक पदार्थ जैसे गांजा का होना प्रतीत होने से आरोपी द्वारा मादक पदार्थ जैसे गांजा को रखने के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज पेश नही करने पर कुल वजनी 27 किलो 248 ग्राम का होना पाया गया जो किमती लगभग 2,72,480/- रूपये का है जिन्हे सील बंद कर गवाहों के समक्ष जब्त किया गया एवं आरोपियों के इस कृत्य को नारकोटिक्स एक्ट के पाये जाने से थाना अर्जुनी में दोनों आरोपियों के विरुद्ध अप०क्र०212/24 धारा 20 (B)।।(सी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों 

         ‌‌*आरोपियों का नाम* -: 

*01* विक्की बिन्द पिता श्यामधर बिन्द उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम महेवा पोस्ट हरिहरपुर बेदौली,थाना मड़री,जिला मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) 02 गंगा सोनकर पिता ग्वाल सोनकर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम महेवा पोस्ट हरिहरपुर बेदौली,थाना मड़री,जिला मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है।

         उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में

थाना प्रभारी अर्जुनी निरी.सन्नी दुबे,एवं थाना अर्जुनी एवं सायबर टीम से सउनि.राजेंद्र सोरी उत्तम निषाद प्रआर.खोमेंद्र भारद्वाज,देवेन्द्र सिंह राजपूत,आर.भावेश मानिकपुरी,प्रदीप साहू, कृष्ण कन्हैया पाटिल, योगेश नाग, मुकेश मिश्रा,आनद कटकवार, युवराज ठाकुर, फनेश साहू का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !