वर्दी का रौब दिखाकर महिला से बलात्कार..आरोपी आरक्षक गिरफ्तार..
जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में महिला से 2 सालों तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी आरक्षक अशोक भारती (33) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चांपा थाने में पदस्थ आरोपी आरक्षक पुलिस की वर्दी का डर दिखाकर महिला से लगातार दुष्कर्म करता रहा,मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि उसके और पति के बीच 2 साल पहले विवाद होने पर परिवार परामर्श केंद्र में प्रकरण चल रहा था। उसी समय आरक्षक अशोक भारती परिवार परामर्श केंद्र में पदस्थ था।
आरक्षक अशोक भारती ने कहा कि वह केस को और ज्यादा मजबूत बना देगा। दोनों के बीच फोन पर काम को लेकर बातचीत होने लगी। इस बीच आरोपी ने महिला से जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार 2 सालों तक पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरक्षक अशोक भारती को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

