नगरी में महिलाओं ने कमरछठ व्रत रखकर अपने पुत्र के दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की

 नगरी में महिलाओं ने कमरछठ व्रत रखकर अपने पुत्र के दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की



उत्तम साहू 

नगरी/ विद्या विहार कालोनी नगरी में हल षष्ठी पर्व पर व्रत रखकर सुहागिन माताएं अपने पुत्र की दीर्घायु के लिए हल षष्ठी की व्रत रखकर पूजा आराधना कर मंगल कामना किए, यह व्रत भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है और इसे विशेष रूप से महिलाओं द्वारा संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है। इस अवसर पर श्रीमती साधना तिवारी ,श्रीमती शैल चंद्रा,श्रीमती पुष्पा साहू,श्रीमती सुषमा आदिल,श्रीमती विजिया साहू प्रभा बनपेला,रूपाली मिश्रा,लक्ष्मी साहू एवं कालोनी की सभी माताएं उपस्थित रही.

उल्लेखनीय है कि यह पर्व भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्म उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। महिलाएं अपनी संतानों की दीर्घायु के लिए हलषष्ठी व्रत रखती हैं। इस दिन व्रत संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है।





#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !