फरसियां में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला ,,,,,,
उत्तम साहू
धमतरी/ नगरी -शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसियाँ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में एवं प्राचार्य नीरज सोन के मार्गदर्शन में एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त स्वयंसेवकों का व्यक्तित्व विकास, सामुहिकता का विकास, देशप्रेम का भाव, स्वअनुशासन, टीम भावना का विकास करना अभिमुखीकरण कार्यशालाका मुख्य उद्देश्य था। प्राचार्य नीरज सोन ने राष्ट्रीय सेवा योजना का संकल्प, थीम, प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलने के लिये समस्त स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। व्याख्याता लोमश पटेल ने स्वयंसेवकों को सदैव दूसरों की सेवा के लिए आगे रहने के लिये प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम अधिकारी ऋषिकेश साहू ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से हम अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं, साथ ही युवाओं को आगे आकर राष्ट्र की सेवा में अपने योगदान देने का भी अपील किया। वरिष्ठ स्वयंसेवकों में लोकप्रभा साहू, खुमेश्वर यादव, निकिता नागवंशी, खिलेश्वरी पटेल ने अपने अनुभव को साझा किया। स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय का सौभाग्य है कि यहां एन एन एस है, विद्यालय आते हैं पढ़ाई करते हैं योजना से जुड़कर अन्य गतिविधियों से भी जुड़ते हैं। स्वयंसेवकों ने पिछले शिविर का अनुभव भी साझा किया कैंप में पहले जाने का मन नहीं होता था, जाने के बाद वहां से आने का मन नहीं हो रहा था। राष्ट्रीय सेवा योजना के सहायक कार्यक्रम अधिकारी यशपाल सिंह साहू ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों के डर को खत्म करता है, बच्चों को मंच मिलता है और उनकी प्रतिभा निखरती है तथा उनकी व्यक्तित्व का विकास होता है। कार्यशाला में राष्ट्रीय सेवा योजना के दलनायिका के रूप में कुमारी निकिता नागवंशी तथा दलनायक षंकर्षण साहू को चुना गया। नौजवान आओ रे, नौजवान गाओ रे, हम होंगें कामयाब गीत स्वयंसेवकों में उत्साह और जोश का संचार भर दिया। इस अवसर पर व्याख्याता लोमश पटेल, चंपा साहू, वेणु सुधा साहू, ललिता साहू एवं समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी ऋषिकेश साहू ने किया।