एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 29 सितंबर को

0

 

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 29 सितंबर को

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में 25 सितम्बर तक मंगाए गए आवेदन


उत्तम साहू 

धमतरी 18 सितम्बर 2024/ जिले में संचालित नगरी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए कक्षा सातवीं में रिक्त सीटों की पूर्ति लेटरल एंट्री के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए चयन परीक्षा आगामी 29 सितम्बर को सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि चयन परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन के साथ पूर्व कक्षाओं की अंकसूची, जाति, निवास प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति 25 सितम्बर तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिले की वेबसाईट www.dhamtari.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। सहायक आयुक्त ने यह भी बताया कि रिक्त सीट के विरूद्ध कक्षा छठवीं में उत्तीर्ण अथवा कक्षा सातवीं में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थी के ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !