जिले में अब तक 885 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

0

 

जिले में अब तक 885 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज


उत्तम साहू 

धमतरी 09 सितम्बर 2024/ जिले में एक जून से अब तक 885.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी तहसील में 818.3 मि.मी., कुरूद तहसील में 775.1 मि.मी., मगरलोड में 678 मि.मी., नगरी तहसील में 1178.4 मि.मी., भखारा में 649.5 मि.मी., कुकरेल तहसील में 929.6 मि.मी. और बेलरगांव तहसील में 1168.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

जिले में आज की औसत वर्षा 37.5 मि.मी. दर्ज की गई है। इसमें धमतरी तहसील में 42.3 मि.मी., कुरूद तहसील में 40.3 मि.मी., मगरलोड में 28.2 मि.मी., नगरी में 36.8 मि.मी., भखारा में 13.7 मि.मी., कुकरेल तहसील में 35 मि.मी. और बेलरगांव तहसील में 66.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !