बीजेपी पार्षद पूनम छाबड़ा ने भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत घर घर जाकर सदस्य बनाने में जुटी..

  बीजेपी पार्षद पूनम छाबड़ा ने भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत घर घर जाकर सदस्य बनाने में जुटी..


उत्तम साहू 

नगरी/ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान इन दिनों पूरे प्रदेश में चल रही है, इस अभियान को आगे बढ़ते हुए भाजपा पार्षद पूनम छाबड़ा व पूर्व सभापति बलजीत छाबड़ा के द्वारा अपने बूथ व वार्ड में घर-घर जाकर वार्ड वासियों को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवा रहे है, छाबड़ा ने सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि हर बूथ पर 200 से अधिक सदस्यों को सदस्य बनाया बनाने का लक्ष्य पार्टी ने दिया है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना है, भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के लिए वार्ड के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, 




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना सशक्त भारत निर्माण, करने में भाजपा कार्यकर्ताओं का अहम भूमिका और महत्वपूर्ण योगदान है, हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अधिक से अधिक सदस्य बनकर भारत को विश्व गुरु बनाना है प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य को पूरा करते हुए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करे, पार्षद ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति अपने घर बैठे पार्टी के द्वारा जारी किए टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस कॉल करते ही एक लिंक आएगा जिसे खोलकर आप अपना पूरा बायोडाटा डालकर पार्टी की सदस्यता अपने घर बैठे लें सकते हैं,

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !