पुलिस महानिरीक्षक ने दिया 12 आरक्षकों को दीपावली गिफ्ट, एसपी एवं ए.एसपी ने फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर दी गई पदोन्नति

0

 



पुलिस महानिरीक्षक ने दिया 12 आरक्षकों को दीपावली गिफ्ट, एसपी एवं ए.एसपी ने फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर दी गई पदोन्नति

पुलिस अधीक्षक ने दीपावली में त्यौहार के साथ पदोन्नति की दोहरी खुशी के लिए पद्दोन्नत कर्मचारियों को दिये बधाई एवं शुभकामनाएं


उत्तम साहू 

धमतरी/ पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश कुमार मिश्रा(भा.पु.से.)द्वारा आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2024 के अनुसार पी.पी.कोर्स उतीर्ण करने के बाद उन्हें  आज दिनांक- 30/10/2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री आंजनेय वार्ष्णेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पद्दोन्नत हुए 12  आरक्षकों को फित्ती लगा कर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है ।

पद्दोन्नति पाने वाले कर्मचारियों का नाम-:

01 मनोहर लाल साहू,02 भूपेश कुमार सिन्हा,03 जीवन लाल ध्रुव,04 हेमराज ध्रुव,05 योगेन्द देव आनेश्वरी,06 महेश पटेल,07 महादेव पटेल,08 देवव्रत सिंह ध्रुव09 दौलत राम मरकाम,10 श्रवण कुमार ध्रुव,11 शांताराम ध्रुव,12 ठाकुर राम सिन्हा को प्रधान आरक्षक के पद पर पद्दोन्नति प्रदान दिया गया।

 पदोन्नत कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने अवसर पर पदोन्नत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है।जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है।जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत अधिकारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मणीशंकर चन्द्रा, डीएसपी.श्री भावेश साव, निरीक्षक (एम) श्री अखिलेश शुक्ला, स्थापना प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव,डिगेश शर्मा सहित पुलिस कार्यालय से अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने पद्दोन्नत हुए अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !