करंट लगने से 3 हाथियों की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

0

   करंट लगने से 3 हाथियों की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप




रायगढ़/ करंट की चपेट में आने से एक साथ तीन हाथियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के जंगल में इन दिनों 78 हाथीयों का दो दलों में विचरण कर रहा है। बीती रात चुहकीमार जंगल में बिछे 11केवी लाइन के तार टूट जाने से उसकी चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई, जिसमें एक शावक भी शामिल होने की बात कही जा रही है। एक साथ जंगल में तीन हाथियों की मौत हो जाने से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। साथ ही साथ इस घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ स्टाइलो मंडावी भी मौके के लिए रवाना हुए।
















 







Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !