नगरी में रावण वध का कार्यक्रम आज..आकर्षक आतिशबाजी के साथ होगा 30 फीट के रावण का पुतला दहन
हाई स्कूल मैदान पर रात्रि 9 बजे से "सोन मछरी" कार्यक्रम की प्रस्तुति
उत्तम साहू
नगरी/ नव आनंद कला मंदिर नगरी द्वारा वर्षों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए नगर में नवदुर्गा एवं विजयदशमी महोत्सव के तहत दशहरा का पर्व आज 13 अक्टूबर दिन रविवार को शाम 5 बजे रावण भाठा मैदान पर सम्पन्न होगा जिसमें क्षेत्र भर के दूर दराज से लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।
बता दे की नगर में परंपरानुसार रावण वध का कार्यक्रम दशहरा के एक दिन बाद एकादशी को मनाया जाता है, इस मौके पर 30 फीट रावण के पुतले का दहन होगा। कार्यक्रम में विषेश रूप से आंध्र प्रदेश की आकर्षक आतिशबाजी होगी,
रावण दहन के पश्चात आमलोगों के मनोरंजन हेतु रात्रि 9 बजे से हाई स्कूल मैदान पर "सोन मछरी" फेम के सुपरस्टार विवेक शर्मा एण्ड ग्रुप दुरदर्शन कलाकार रायपुर की प्रस्तुति होगी।