महिला प्रकोष्ठ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के तहसील अध्यक्ष तामेश्वरी व चेलेश्वरी साहू बने सचिव
उत्तम साहू
नगरी/-छ. ग. पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ नगरी सिहावा का तहसील स्तरीय कोर कमेटी का बैठक दो अक्टूबर को साहू सदन नगरी में रखा गया था। बैठक में पिछड़ा वर्ग के संवैधानिक अधिकार 27 प्रतिशत आरक्षण व पिछड़ा वर्ग के हित में विभिन्न मांगो के संबंध बिंदू वार चर्चा किया गया। तथा मांगो के लिए संघर्ष करने व संगठन को मजबूत बनाने के लिए लोगों में जागरूकता लाने व महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तामेश्वरी साहू एवम चेलेश्वरी साहू को सचिव पद के लिए मनोनयन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अंगेश हिरवानी, प्रदेश सहसचिव देवेंद्र से, नगरी ब्लाक अध्यक्ष सखा राम साहू , सचिव पेमन साहू, संगठन मंत्री शेष नारायण साहू, वरिष्ठ सदस्य नोहर साहू, अनिरुद्ध साहू, घनाराम साहू,श्रीमति तामेश्वरी साहू, चैलेश्वरी साहू सहित पिछड़ा वर्ग के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।