धमतरी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा दुर्गा विसर्जन झांकी एवं दशहरा को लेकर ली गई शांति समिति बैठक

 


धमतरी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा दुर्गा विसर्जन झांकी एवं दशहरा को लेकर ली गई शांति समिति बैठक

 धमतरी वासियों को दुर्गा झांकी,विसर्जन एवं दशहरा त्यौहार शांति और सौहार्द तरीके से मनाने की अपील,डीजे पर रहेगा पूर्णत:प्रतिबंध

दुर्गा विसर्जन कल 11-10-24 के दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 12-10-24 के शाम 6:00 बजे तक प्रशासन द्वारा की गई है विसर्जन व्यवस्था

उत्तम साहू 

धमतरी/ नवरात्रि दुर्गा झांकी एवं दुर्गा विसर्जन एवं दशहरा त्यौहार को मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जन संवाद कक्ष कोतवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक ली गई। बैठक में धमतरी जिले वासियों को दुर्गा झांकी, दुर्गा विसर्जन एवं दशहरा त्यौहार को शांति और सौहार्द से मनाने की अपील की गई। झांकी का रूट मार्ग मकई चौक से भिलाई माता मंदिर रुद्री घाट में क्रेन से विसर्जन किया जाएगा 2 दिन का विसर्जन व्यवस्था प्रशासन द्वारा किया गया है। दुर्गा झांकी समिति द्वारा कुल 09 झांकी निकाले जाने की बात कही गई। झांकी का समय दिनांक 11-10-24 को शाम 05 बजे से रात्रि 11 बजे तक निर्धारित की गई है।

दुर्गा झांकी एवं दुर्गा विसर्जन की वीडियोग्राफी फोटोग्राफी प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। दुर्गा विसर्जन कल दिनांक 11-10-24 के दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 12-10-24 के शाम 6:00 बजे तक प्रशासन द्वारा विसर्जन की व्यवस्था की जा रही है। डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा धमतरी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गाइडलाईन और नियमों के बारे में दुर्गा झांकी समितियों के सदस्यों को जानकारी दी। इस बैठक में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी,एसडीएम, नगर पालिका निगम अधिकारी और दुर्गा पंडाल एवं दुर्गा झांकी समिति एवं आम नागरिक शामिल हुए।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर त शांति और सौहार्द से मनाने की अपील की।

इसके साथ ही दुर्गा पूजा पंडाल, दुर्गा झांकी समिति के सदस्यों को सड़कों पर यातायात व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था और अन्य विषय पर चर्चा की गई।पुलिस ने जानकारी दिया कि आसमाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है। ताकि दुर्गा झांकी,दुर्गा विसर्जन और दशहरा त्यौहार बेहतर तरीके से लोग मना सकें।धमतरी पुलिस द्वारा अलग अलग तीन टीम बनाई जाएगी। अलग-अलग स्थान पर टीमों को रखा जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर एक स्तर पर प्रयास किया जाएगा। आज शांति समिति की बैठक आगामी दशहरा पर्व एवं दुर्गा विसर्जन को लेकर की गई है, जिसमें धमतरी पुलिस, नगर निगम प्रशासन और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे. उनके द्वारा अपने अपेक्षित चीजों को बताया है, जैसे लाइट की व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत , ट्रैफिक की व्यवस्था, जो भीड़ बढ़ेगी, उस पर किस प्रकार से नियंत्रण पा सकें। इन सभी चीजों को लेकर आज बैठक की गई है। दुर्गा विसर्जन एवं दशहरा त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को लेकर धमतरी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।

इस अवसर पर शांति समिति के बैठक में एसडीएम.श्री विभोर अग्रवाल,नगर पालिका निगम उप आयुक्त पी.सी.सार्वा, थाना प्रभारी कोतवाली निरी.राजेश मरई,डीएसबी प्रभारी उनि.प्रेम प्रसाद उपाध्याय, समिति के सदस्य विहिप. जिला अध्यक्ष संदीप अग्रवाल पियुष पारख, प्रतीक सोनी, चित्रेश साहू,देवेश अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !