वनांचल के नगरी सिहावा अंचल में ठंड का खासा असर..

0

 वनांचल क्षेत्र नगरी सिहावा अंचल में ठंड का खासा असर..


उत्तम साहू 

नगरी/ छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। आने वाले चार-पांच दिनों में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं वनांचल क्षेत्र नगरी सिहावा में ठंड का असर काफी तेज हो गया है, 

बता दें कि धमतरी जिले के आदिवासी विकासखंड नगरी का पूरा छेत्र साल के घने जंगलों से घिरा हुआ है, इसके कारण यहां पर ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते तीन दिनों से रात का तापमान लगातार गिर रहा है। सूरज ढलने के बाद जगह जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने के प्रयास करते लोगों को देखा जा सकता है, महीने के तीसरे सप्ताह मौसम अचानक बदला। तापमान में तेजी से गिरावट के साथ इलाके में हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। सर्द हवाओं ने लगभग पूरे जिले पर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बढ़ती ठंड ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को भी काफी हद तक प्रभावित किया है। खासतौर पर शाम होते-होते बाजारों और सड़कों पर भीड़ घटने लगी है। लोग जल्दी घरों में लौटने लगे हैं।


 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !