नगरी..भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव कल 18 दिसंबर को

0

 नगरी..भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव कल 18 दिसंबर को



उत्तम साहू 

नगरी / भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी की मंडल अध्यक्ष निर्वाचन की कार्यवाही 18 दिसंबर बुधवार को संपन्न होना है। चुनाव संपन्न कराने के लिए विशेष रूप से मंडल निर्वाचन अधिकारी मा. इंदर चंद चोपड़ा पूर्व विधायक धमतरी एवं चुनाव सह अधिकारी रविशंकर दुबे के द्वारा संपन्न कराया जावेगा। उक्त बैठक में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा एवं महामंत्री द्वय हृदय साहू, राजेश गोसाईं ने भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी में निवासरत समस्त जनप्रतिनिधि गण राष्ट्रीय प्रदेश जिला मंडल के पदाधिकारी सक्रिय सदस्य गण मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बुथ समिती अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण को बैठक में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किए हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !