बिष्णु देव साय सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धी भरा रहा..आलोक सिन्हा

0




बिष्णु देव साय सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धी भरा रहा..आलोक सिन्हा 



उत्तम साहू, दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज त्न 

नगरी/ छत्तीसगढ मे भाजपा सरकार के द्वारा विधानसभा चुनाव के वक्त गरीब महिलाओ को आत्मनिर्भर करने का घोषणा किया था,जो सरकार बनते ही सबसे पहले महतारी वंदन योजना के तहत हर महिलाओ के खाते मे एक हजार डाल कर अपना वादा पूरा किया जो आज महिलाओ के लिये वरदान साबित हुआ है, आज प्रदेश की महिलाएं अन्य योजनाओ से भी आत्मनिर्भर बन रही है,आलोक सिन्हा ने आगे कहा कि भाजपा ने अपने वादा के अनुसार बीते 12 महीनों में छत्तीसगढ़़ प्रदेश ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित छत्तीसगढ़़ के निर्माण के अपने संकल्प को पूरा करने की दिशा में बिष्णु देव सरकार सफलता के साथ लगातार आगे बढ़े़ हैं। इस दौरान साय सरकार ने प्रदेश के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया और उपलब्धियां हासिल की, सरकार के प्राथमिकता में वे लोग रहे जो सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े़ हुए हैं।

 सबसे पहले अतिपिछड़ी जनजाति कमारो को समाज के मुख्यधारा से जोडने के लिये पीएम जनमत के तहत कमारो को पक्का आवास दिया जहा पहले कमार झोपड़ियों मे जीवन व्यतीत कर रहे थे आज सभी कमारों को पक्का आवास मिला जहान आज कमार परिवार भी अपने आप मे भाजपा शासन काल के कार्यकाल से गौरवान्वित महसूस कर रहे वही पिछली काग्रेस सरकार के कार्यकाल से त्रस्त प्रधानमंत्री आवास के लंबित हितग्राहियों को चयनित कर आवास का सुविधा दिया गया जो आज आम गरीब परिवार को जीवन मे आशियाना का लाभ मिला हर घर शुद्ध जल से आम वर्गो को जल जनित बिमारियों से मुक्ती मिली व अब ग्रामीणों को घर घर शुद्ध जल उपलब्ध हो रही लोगो को अब पानी के लिये लाईन लगाने की आवश्यकता नही जो भाजपा के साय सरकार की एक साल की उपलब्धी है जहा आम जनता को अब भाजपा शासन काल मे सिर्फ जनसमस्याओं से मुक्ती मिली भाजपा के विष्णु देव सरकार किसानी हितैषी है जो किसानो का धान भी अपने वादे अनुसार खरीदी कर किसानो को सक्षम बनाने कोई कसर नही छोड़ रही आज सरकार के धान खरीदी से बिचौलिये भी किसानो का शोषण नही कर पा रहे आज किसान सरकार के कार्यकाल से खुश है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !