विधायक अंबिका मरकाम ने मगरलोड क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया
धान का उठाव नही होने से कुछ दिनों के बाद धान खरीदी बन्द होने की संभावना
उत्तम साहू
नगरी/मगरलोड - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर मंडी चलो अभियान के तहत सिहावा विधायक ने मगरलोड क्षेत्र के विभिन्न धान खरीद केंद्र मोहदी, मरगलोड,बेलरदोना, भोथिडीही, उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया जहा पर किसानों से रुबारु होते हुए विधायक ने हो रहे धान खरीदी पर जायजा लिया जिसमें किसानों ने बताया कि मगरलोड क्षेत्र में धान का उठाव नही होने से कुछ ही दिनों में धान खरीदी बन्द होने की स्थिति निर्मित होने की बात कही, किसानों ने बताया कि धान खरीदी के लिए जो कट्टा मंडी में दी गईं है फटा व सड़ा हुआ है जिससे किसानों व मंडी समिति को नुकसान हो रहा व उपार्जन केन्द्रों में सीसी करण, शेड, शौचालय निर्माण, की मांग किसानों ने विधायक से की है।
वही टोकन के ऑनलाइन खरीदी से छोटे किसानों को समस्या होने की जानकारी किसानों ने विधायक को दी आगे किसानों ने भाजपा सरकार से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा के किये वादा के अनुसार 3100 रुपए एक साथ राशि देने की जो बात कही गई उसे पूरा नहीं किया जाना वादा खिलाफी को साबित करती है वही सरकार से एक साथ राशि जारी करने की मांग की जिस पर विधायक मोहोदया ने कलेक्टर से धान उठाव के लिए बात करने की बात करते हुए विभिन्न मांगों के लिए विभागीय मंत्री व विभाग के अधिकारियों से पत्र व्यवहार कर जल्द से जल्द विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए कार्य योजना बना कर कार्य करने की बात कही इस बीच ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीहु राम साहू, जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता साहू, नीतूखिलावन साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष मगरलोड , ज्योति ठाकुर, अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, राजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, चंदन बफना पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मगरलोड, देवेंद्र साहू, सभापती जनपद पंचायत मगरलोड, प्रमोद कुंजाम उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस धमतरी , महेन्द्र पाण्डेय मीडिया प्रभारी सिहावा विधानसभा, मायक ध्रुव निजी सहायक विधायक सिहावा, रहमान खान, रबी निर्माण, रेखा, साहू, मेघनाथ साहू, राजो राम साहू, धनश्याम कवर, ठाकुर साहू, हेमंत देवांगन, सुरेश साहू, खिलावन, साहू, युवराज़ साहू, जगदीश साहू, हरि विनायक, सिन्हा, पुरूषोत्तम सिन्हा, स्मिता सिंह,आशीष सिंह, आदि उपस्थित रही।