नगरी..कांग्रेस की नामांकन रैली में उमड़ा जन सैलाब
रैली दंतेश्वरी मंदिर से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए पहुंचा तहसील कार्यालय
अध्यक्ष प्रत्याशी प्रेमन स्वर्णबेर सहित 15 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों ने जमा किया नामांकन
उत्तम साहू
नगरी/ नगरी निकाय चुनाव के नामांकन भरने के अंतिम दिन सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस के द्वारा नामांकन रैली निकाली गई, इस रैली में हजारों की संख्या में नगर वासी शामिल हुए, इस दौरान नगर का पूरा माहौल कांग्रेस मय दिखाई दिया।
बता दे की नगरी नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों ने बड़े उत्साह के साथ अपना नामांकन फार्म जमा किया। इस दौरान विधायक अंबिका मरकाम और प्रेमन स्वर्णबेर ने कहा कि 15 वर्षों से नगर विकास के नाम पर ढिंढोरा पीटा गया है,आज नगर विकास की उपलब्धियों पर बात करें तो विकास माईनस पर है, उन्होंने जोर देकर कहा कि नगर पंचायत में नगरवासियों के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे और नगर विकास का माडल तैयार कर नगर के 15 वार्डों में वार्ड वासियों के मंशानुरूप विकास कार्यों को करवाया जाएगा, उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि इस बार नगर पंचायत की सत्ता में कांग्रेस पार्टी की हुकूमत होगी।