सांकरा के 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ा आस्था व श्रद्धा का जन सैलाब

0

 सांकरा के 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ा आस्था व श्रद्धा का जन सैलाब

शक्ति संवर्धन व जागरण अभियान के तहत मानसग्राम सांकरा में कार्यक्रम जारी 


उत्तम साहू 

नगरी/सांकरा- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में नारी सशक्तिकरण वर्ष 2024-25 शक्ति संवर्धन व जागरण अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान सांकरा में 16 से 19 फरवरी तक आयोजित किया गया हैं।

प्रथम दिवस भव्य ऐतिहासिक मंगल कलश यात्रा विभिन्न झांकियों के साथ निकाली गई। संध्या शांतिकुंज के प्रज्ञा पुत्रों द्वारा युग संगीत एवं प्रवचन हुआ। द्वितीय दिवस प्रातः योग ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग यज्ञ का ज्ञान विज्ञान, देव पूजन 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संगठनात्मक संकल्प, नारी सम्मेलन श्रीमती गायत्री बोदेले दीदी के द्वारा उद्बोधन संगीत एवं प्रवचन हुआ। तृतीय दिवस प्रातः ध्यान साधना प्रज्ञा योग गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार कार्यकर्ता गोष्ठी, युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसे जिला गरियाबंद से आए प्रज्ञा पुत्रों एवं बहनों द्वारा संपन्न किया गया।

गरियाबंद के प्रज्ञा पुत्र टीकम साहू ने संबोधित करते हुए कहा आज के समय में युवा पीढ़ी अपने को दूसरों से अलग कैसे रखें अपने व्यक्तित्व को शानदार कैसे बनाएं। माता भगवती भोजनालय की जिम्मेदारी कोंडागांव उत्तर बस्तर क्षेत्र से वरिष्ठ कार्यकर्ता महाप्राण बाबूजी के मार्गदर्शन में 40 कार्यकर्ताओं ने संभाली। शर्मा आचार्य द्वारा चलाए जा रहे सप्त क्रांति आंदोलन की प्रदर्शनी भी लगाई गई। सफल संचालन पोषण लाल पटेल ने किया।

तृतीय दिवस कराए गए संस्कार वातावरण में प्रतिदिन की तरह प्रातः योगाचार्यों द्वारा प्रातः ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग व्यायाम से शुभारंभकिया गया। उसके बाद 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार किए गए। इनमें पुंसवन संस्कार 13. विद्यारंभ संस्कार 207. दीक्षा संस्कार 37, यज्ञोपवीत संस्कार 5. नामकरण संस्कार 1,एवं अन्नप्राशन संस्कार 03 संपन्न किए गए। 

तत्पश्चात संध्या कालीन 04 बजे पावन प्रज्ञा पुराण कथा के माध्यम से आज के समय मे परिवार कैसा हो शांतिकुंज प्रतिनिधि टोलीनायक श्री गणेश चांद वंशी जी ने परिवार खंड विषय पर उद्बोधन दिया जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने हृदयंगम किया।और अंतिम में रात्रिकालीन दीप महायज्ञ में 4000 की संख्या में अपनी श्रद्धा भावना की पूर्णाहुति के समापन हुआ।

चतुर्थ दिवस का कार्यक्रम प्रातः06बजे से ध्यान साधना ,प्रज्ञा योग एवं प्राणायाम,प्रातः08 बजे युगतीर्थ शांतिकुंज प्रतिनिधि के द्वारा ऋर्षि प्रनीत महायज्ञ के साथ विभिन्न संस्कार जैसे मुंडन संस्कार, दीक्षा, गर्भ, गुरु दीक्षा, विद्यारंभ संस्कार सम्पन्न कराये जायँगे, माध्यंह 12 बजे पूर्णहुति, टोली बिदाई महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !