जादू-टोने के शक पर महिला की आंख फोड़कर हत्या..आरोपी गिरफ्तार

0

 


जादू-टोने के शक पर महिला की आंख फोड़कर हत्या..आरोपी गिरफ्तार 



बलरामपुर/ जादू-टोना के शक पर युवक ने 65 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी। युवक ने महिला की आंख फोड़ दी और सिर पर ईंट से वार कर भाग निकला। युवक के दो बच्चों की अलग-अलग कारणों से मौत हो गई थी। एक बच्चे के आंखों से कम दिखाई देता है। युवक को शक था महिला के जादू-टोना के कारण ये हादसे हुए। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र का है। जानकारी मुताबिक, चांदो थाना अंतर्गत नवाडीहकला, पियारटोली निवासी तिलासो नाग (65) घर में अकेली थी। 24 फरवरी को मितानिन सीमा कुजूर ने फोन के माध्यम से तिलासो के दामाद कलेश्वर नाग निवासी नवाडीहकला को सूचना दी कि उसकी सास तिलासो बाई का शव‌ घर में पड़ा है। कलेश्वर नाग अपनी पत्नी की डिलेवरी कराने 18 फरवरी को अंबिकापुर गया था। सूचना पर कलेश्वर ससुराल पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद था।जब वह अंदर पहुंचा तो तिलासो बाई का शव‌ जमीन पर पड़ा था। 

सूचना पर चांदो पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा किया। तिलासो की एक आंख फूटी हुई मिली व सिर में चोट के निशान मिले। प्रथम दृष्टया पुलिस ने हत्या का मामला मानते हुए विवेचना शुरू की। मामले में एसपी वैभव बैंकर ने टीम गठित कर प्रकरण के जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि गांव का ही बोडरा उर्फ रूपदेव नाग मृतिका तिलासो नाग पर जादू-टोना का शक करता था। दो वर्ष पूर्व उसके एक लड़का व एक लड़की की पानी में डूबने व एक्सीडेंट से मृत्यु हो गई थी। वर्तमान में छोटा बच्चे को आंख से कम दिखाई देता था। उसने तिलासो नाग को जादू टोना करती हो कहकर पैर से मारा था।

 चांदो निरीक्षक दुवेन्द्र सिंह टेकाम की टीम ने बोडरा नाग उर्फ रूपदेव को पकड़कर कड़़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी बोडरा नाग ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे जानकारी थी कि तिलासो घर में अकेली है। बीती रात 11 बजे वह उसके घर गया। उसने नुकीली लकड़ी से पहले तिलासो बाई की आंख फोड़ दी। इसके बाद ईंट से कई बार वार कर दिया। घर को बाहर से बंद कर वह भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !