अजय चंद्राकर को मंत्री बनाया जाए..जिलेवासियों की मांग.......साय मंत्रिमडल का विस्तार अगले महीने होने की चर्चा

अजय चंद्राकर को मंत्री बनाया जाए..जिलेवासियों की मांग..

साय मंत्रिमडल का विस्तार अगले महीने होने की चर्चा

 


उत्तम साहू 

धमतरी/ मंत्रिमंडल के विस्तार होने की चर्चा के बीच धमतरी जिले के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर को मंत्रिमंडल में लेने की मांग उठ रही है, जिले वासियों का कहना है कि प्रदेश में भाजपा की सत्ता होने के बावजूद शीर्ष नेतृत्व के द्वारा धमतरी जिले की उपेक्षा किया जा रहा है, इस परिप्रेक्ष्य में जिले के नगरी सिहावा, मगरलोड और कुरुद के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित वरिष्ठ भाजपा नेता और क्षेत्र की जनता ने अजय चंद्राकर को मंत्री बनाने की मांग पार्टी नेतृत्व से की है,

माना जा रहा है कि विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल अप्रैल में हो जाएगा। चर्चा है कि इस विस्तार में कुछ नए चेहरे आएंगे तो कुछ पुराने की विदाई हो सकती है। साय मंत्रिमंडल में अभी मंत्री के दो पद खाली हैं और हरियाणा फार्मूला लागू हुआ तो तीन की गुंजाइश है। साय मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें कई महीनों से चल रही हैं। लोकसभा के बाद नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव भी निपट गया, लगता है अब मंत्रिमंडल विस्तार का मुहूर्त निकल जाएगा। चर्चा है कि ख़राब परफॉर्मेंस और विवादों में घिरे कुछ मंत्रियों को ड्राप किया जा सकता है। भाजपा विधायकों में मंत्री बनने के लिए एक अनार सौ बीमार वाली कहावत चल रही है। कई नए और पुराने विधायक मंत्री बनना चाहते हैं। 

अब यह देखना होगा कि किसकी किस्मत चमकती है। खबर तो यहां तक है कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ कुछ नेताओं को अगले माह निगम-मंडल की कुर्सी मिल जाएगी। चर्चा है कि संगठन के कुछ पदाधिकारियों को सरकारी पद मिल सकता है। इसके बाद प्रदेश संगठन में भी कुछ बदलाव होगा। खबर है कि अगले कुछ महीनों में प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव की नई टीम बन जाएगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !