छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती: PHE, PWD और जल संसाधन विभाग में वैकेंसी.. जानिए डिटेल में

 छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती: PHE, PWD और जल संसाधन विभाग में वैकेंसी.. जानिए डिटेल में 

आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर होगी भर्ती,पीएचई में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू




रायपुर/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने राज्य के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई), जल संसाधन विभाग और लोक निर्माण विभाग में इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि इन विभागों में बड़ी संख्या में पदों पर भर्तियां की जा रही है।

           ‌ पीएचई विभाग में भर्ती

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में सब इंजीनियर (असिस्टेंट इंजीनियर) के कुल 128 पदों पर भर्ती होगी। इनमें से 118 पद सिविल इंजीनियरिंग के लिए और 10 पद विद्युत/यांत्रिकी के लिए निर्धारित हैं। आवेदन की अंतिम तिथि पहले 1 अप्रैल 2025 थी, जिसे अब बढ़ाकर 2 अप्रैल 2025 कर दिया गया है। यह निर्णय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद लिया गया, जिसमें डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर दिया गया है। इन पदों के लिए परीक्षा 27 अप्रैल 2025 को आयोजित होने की संभावना है।

              लोक निर्माण विभाग में भर्ती

लोक निर्माण विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के 123 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इनमें 96 पद सिविल इंजीनियरिंग और 17 पद विद्युत/यांत्रिकी के लिए हैं। इसमें 10 बैकलॉग पद भी शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 13 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी।

              ‌‌ जल संसाधन विभाग में भर्ती

जल संसाधन विभाग ने असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 115 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इनमें से 100 पद सिविल इंजीनियरिंग और 15 पद विद्युत/यांत्रिकी के लिए निर्धारित हैं। इन पदों के लिए परीक्षा 20 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी।

         आवेदन की प्रक्रिया

इच्छुक अभ्यर्थी व्यापमं और संबंधित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा तिथियां और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए अभ्यर्थी फॉर्म भरने से पहले सभी दिशानिर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !