नई दिल्ली के विराट कवि सम्मेलन में राजिम के कवि नूतन लाल साहू करेंगे कविता पाठ
उत्तम साहू
राजिम/ 26 अप्रैल काव्य हिंदुस्तान अंतर्राष्ट्रीय साहित्य समूह द्वारा आयोजित सातवां अखिल भारतीय सम्मान समारोह, पुस्तक विमोचन एवं विराट कवि सम्मेलन तथा पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गांधी शांति प्रतिष्ठान दीनदयाल उपाध्याय मार्ग नई दिल्ली में 27 अप्रैल को होगा। जिसमें राजिम के कवि नूतन लाल साहू को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। श्री साहू नई दिल्ली में कविता पढ़ेंगे। बताना होगा कि नूतन लाल साहू विगत कई वर्षों से कविता लिख रहे हैं इनकी कविताएं देश-विदेश में पढ़ी एवं सुनी जा रही है। हाल ही में नेपाल में कविता प्रस्तुत किया था। इनके अलावा देश के प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्थाओं में भी कविता प्रस्तुत कर चुके हैं तथा कई सम्मान भी मिल चुका है। नई दिल्ली में कविता पढ़ने की खबर सुनकर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। श्री साहू नई दिल्ली के लिए आज दिन शनिवार को रवाना हो जाएंगे।