नगरी में भाजपाइयों ने बाबा साहेब की जयंती को समाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया
संविधान निर्माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन
उत्तम साहू
नगरी/ भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी द्वारा वार्ड क्रमांक 12 स्थित सामुदायिक भवन में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर समाजिक समरसता के रूप में मनाया गया, सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रभारी रवि शंकर दुबे नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाहटा जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा,कमल डागा सहित नगर के गौतम बुद्ध को मानने वाले समाज जनों की उपस्थिति में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की तैलचित्र पर पर माल्यार्पण कर देश के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित नगरवासीयों को मंडल प्रभारी रविशंकर दुबे ने संबोधित करते हुए बताया कि उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में एक गरीब परिवार में हुआ था उन्होंने जीवन की अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की और देश के संविधान निर्माता बने डॉक्टर अंबेडकर ने समाज में समानता न्याय और शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है, कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से बाबा साहेब के आदर्शों और उनके कार्यों को याद करते हुए अपने विचार साझा किया भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा वहां उपस्थित समाज के नारी शक्ति रेखा लोन्हारे पूनम रामटेके संगीता कुटारे रेवती लोन्हारे सोहद्र वैदे नेहा वैदे का सम्मान श्रीफल व गुलाल लगाकर किया,
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कार्यक्रम का संचालन किया व आभार व्यक्त हिंदूवादी नेता रूपेंद्र साहू ने किया कार्यक्रम में पार्षद राजा पवार देवचरण ध्रुव विनीता कोठारी चेलेश्वरी साहू अलका साव अंबिका ध्रुव असकरण पटेल शंकरदेव समाजजन सुरेंद्र लोन्हारे गौरव लोन्हारे जीवन कुटारे नीरज वैदे आदि समाज जन उपस्थित थे।