पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पीपरछेड़ी,रांवा,भानपुरी के आंगनवाड़ी केन्द्र मे कार्यक्रम आयोजित
उत्तम साहू
धमतरी/ तरसीवा सेक्टर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी दे,रांवा,भानपुरी में शनिवार को पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण के प्रथम 1000 दिवस अंतर्गत एनीमिया जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसमें एनीमिया मुक्त छत्तीसगढ़ का शपथ दिलाया गया। एनीमिया क्या है? इसके लक्षण क्या क्या है इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि HB बढ़ाने के लिए हरी भाजी, चुकंदर, फल का सेवन करना चाहिए। साथ ही 06 माह तक सतत स्तनपान एवं 02 वर्ष तक स्तनपान के बारे मे बताया गया।
इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, श्रीमती अंजू बांदे, उमा साहू, चमेली, गोदावरी मरकाम, दिनेश्वरी नेताम, रागनी, गर्भवती महिला,शिशुवती महिला, मितानिन, अन्य महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित थीं।