पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या .. पत्नी.प्रेमी और सहयोगी गिरफ्तार

0

 पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या .. पत्नी.प्रेमी और सहयोगी गिरफ्तार 




मोहला-मानपुर/ मोहला-मानपुर जिले में अपने ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गये एक युवक की उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के हाथों हत्या करवा दी। मामले में पुलिस आरोपी पत्नी उसके प्रेमी व एक सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मानपुर थानाक्षेत्र के ग्राम उरझे का रहने वाला संजीव मांझी 13 अप्रैल को अपने ससुराल ग्राम बोगाटोला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। मामले की जांच चल ही रही थी कि 17 अप्रैल को संजीव की सड़ी-गली लाश बोगाटोला से लगे बिरझूटोला गांव के झाडिय़ों में छुपी हुई हालत में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मिलने के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। 

जांच के दौरान पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लगा जिस पर विवेचना में विभिन्न सुरागों को जोड़ते हुए पुलिस को चौंकाने वाली सच्चाई का पता चला। पुलिस के मुताबिक, संजीव मांझी की पत्नी का प्रेम संबंध गांव के ही युगल कुंजाम नामक युवक से चल रहा था। जिसके चलते दोनों ने मिलकर संजीव को रास्ते से हटाने की साजिश रची और 13 अप्रैल की रात युगल और उसका साथी धर्मेंद्र, संजीव को शराब पीने के बहाने मोटरसाइकिल से आमाडुला मार्ग स्थित पुल पर ले गए। वहां तीनों ने साथ बैठकर शराब पी,इसी दौरान पत्नी के प्रेम संबंधों को लेकर संजीव और युगल के बीच विवाद हो गया और युगल और धर्मेंद्र ने मिलकर गमछे से संजीव का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को पास की झाडिय़ों में छिपा दिया। पुलिस ने जब तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल मृतक की पत्नी, उसका प्रेमी युगल कुंजाम और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !