महिला कर्मचारी ने लगाई रेंजर पर गंभीर आरोप..विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं

0

 महिला कर्मचारी ने लगाई रेंजर पर गंभीर आरोप..विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं 

 महिला को न्याय दिलाने सर्व यादव समाज आगे आया 



उत्तम साहू 

नगरी / सरकारी कार्यालय में महिला कर्मचारियों से अधिकारी कैसे व्यवहार करतें है इसका ताजा उदाहरण इस खबर से लगाया जा सकता है। रिसगांव वन परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारी ने रेंजर शैलेष कुमार बघेल पर गंभीर आरोप लगाई है, इसकी शिकायत विभाग के उच्च अधिकारियों से करने के बाद भी रेंजर पर कोई कार्रवाई नहीं होते देख महिला कर्मी ने धमतरी एस.पी के पास शिकायत दर्ज कराई है जिस पर सिहावा थाने में शिकायत दर्ज की है महिला का आरोप है कि रेंजर गलत नीयत से प्रलोभन देकर रात्रि में घर में आने को कहता है, इनकार करने पर दूसरे वन परिक्षेत्र कार्यालय में ट्रांसफर करने की धमकी देता है. और मार्च से वेतन भी रोक दिया है, खाना बनाने कपड़ा धोने जैसे घरेलू कार्य के लिए मजबूर करता है, और कहता है मेरे साथ बिलासपुर चलना, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का प्रलोभन देता है। पीड़ित महिला ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह दैनिक श्रमिक के रूप में परिक्षेत्र कार्यालय रिसगांव (सांकरा) में कार्यरत है, पीड़िता ने धमतरी कलेक्टर एवं एसपी से निष्पक्ष जांच करने और रिसगांव परिक्षेत्र से अन्यत्र ना भेजने का निवेदन किया है।उक्त रेंजर पर किसी भी प्रकार से कोई कार्यवाही नहीं होने से पीड़ीता ने गुरुवार को यादव समाज के पदाधिकारी के साथ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नगरी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की गई है।

इस मौके पर समाज के महासभा यादव समाज सिहावा क्षेत्र अध्यक्ष गोवर्धन यादव घठुला,उपाध्यक्ष श्रवण यादव गिधावा,जीवन यादव गोरेगांव ,सचिव गेंदू यादव सिहावा ,कोषाध्यक्ष सदाराम यादव देवगांव दुगली ,संगठन महामंत्री दिनेश यादव तुमडीबाहर, परिक्षेत्र अध्यक्ष अंकलु राम यादव गोबरा, कोषाध्यक्ष हरीश यादव घठुला ,उपाध्यक्ष नरेश यादव भोथली ,सचिव गजानद आहिर तुमडीबहार ,संरक्षक गौतम यादव अमाली ,पंच बसंत यादव अमाली, लक्ष्मीनारायण यादव पांवद्वार ,गोकुल यादव फरसीया ,संतोष यादव फारसिया ,बलदाऊ यादव सांकरा ,संतुराम यादव निर्राबेड़ा मेहतरू यादव घटुला अध्यक्ष प्रभुलाल यादव दुकली ,सचिव कचरू राम यादव धनोरा ,पंच गेंदु राम यादव धनोरा,जिलासदस्य दुष्यंत यादव बोडरा ,मेहतरु यादव घठुला, दुखुराम यादव नवागांव ,जसवंत यादव भोथली ,युवप्रकोष्ट अध्यक्ष देवचरण यादव तुमडीबहार ,महिला प्रकोष्ठ सिहावा महासभा अध्यक्ष श देवकुंवर यादव, इच्छापुर साकरा सचिव मीनाक्षी यादव, सदस्य संतोषी यादव और भोथली परिक्षेत्र से सचिव प्रेमीन यादव, मथुरा यादव कोषाध्यक्ष, संरक्षक मीना यादव, सदस्य अनसूईया यादव और बड़ी संख्या में यादव समाज जन मौजूद थे।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !