शहर की शांति भंग करने वाले 02 और आदतन एवं निगरानी बदमाशों को भेजा गया जेल,

0

 

शहर की शांति भंग करने वाले 02 और आदतन एवं निगरानी बदमाशों को भेजा गया जेल,

विगत 04 दिनों में कुल 10 बदमाशों के विरुद्ध,किया जा चुका है प्रतिबंधक कार्यवाही

थाना सिटी कोतवाली द्वारा निगरानी बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधक धारा 170/ 125,135 BNSS के तहत की गई कार्यवाही



उत्तम साहू 

धमतरी पुलिस द्वारा शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधिक तत्वों, देर रात्रि घुमने वाले,नशा खोरी,अड्डे बाजी,चाकू बाजी करने वालों के विरुद्ध कल रात्रि में भी बाईक पेट्रोलिंग के माध्यम से अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया है।थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा पेट्रोलिंग गश्त के दौरान शहर के अलग-अलग वार्ड रामसागर पारा, रिसाई पारा वार्ड,स्टेशन पारा,मकई चौपाटी,लाल बगीचा वार्ड,हटकेश्वर वार्ड,कोष्टापारा,भगत चौक एवं सुनसान जगहों में घुमकर कर पेट्रोलिंग किया गया,पेट्रोलिंग के दौरान रामसागर पारा एवं भगत चौक धमतरी में शांति भंग कर घुम रहे 02 और निगरानी एवं आदतन बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधक धारा 170/ 125,135 BNSS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 

             बदमाशों का नाम

(1) संजय सोनवानी उर्फ संजू बाबा पिता मोहन लाल सोनवानी,उम्र 24 वर्ष,सकिन रामसागर पारा धमतरी, (2) अजय चावला उर्फ अज्जू चावला,उम्र 47 वर्ष, सकिन भगत चौक धमतरी थाना धमतरी,थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)

धमतरी पुलिस द्वारा शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने ऐसे अपराधिक तत्वों, गुंडा बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !