कांग्रेस नेताओं समेत 70 लोग गिरफ्तार..अस्थायी जेल में रखा गया

0

 कांग्रेस नेताओं समेत 70 लोग गिरफ्तार..अस्थायी जेल में रखा गया

तोडफ़ोड़ के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे कांग्रेसी




रायगढ/ मरीन ड्राइव के निर्माण के लिए तोडफ़ोड़ करने के खिलाफ रविवार को कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और विरोध कर रहे स्थानीय समेत 70 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें उर्दना बटालियन के स्थायी जेल में रखा गया है।


दरअसल, शनिवार से केलो तट किनारे प्रगति नगर कयाघाट इलाके में तोडफ़ोड़ की गई। पहले दिन 20 घरों को तोड़ा गया। दूसरे दिन सुबह से फिर तोडफ़ोड़ की कार्रवाई शुरू हुई। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और स्थानीय लोगों ने प्रशासन, स्थानीय विधायक और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस बल ने उन्हें समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी तोडफ़ोड़ का विरोध करते रहे। जिसके बाद पुलिस ने जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पूर्व सभापति जयंत ठेठवार, संजय देवांगन, राकेश पांडे, शाखा यादव, वसीम खान, संदीप अग्रवाल समेत 70 से अधिक कांग्रेसियों और स्थानीय लोगों को अरेस्ट कर लिया।


प्रगति नगर कयाघाट इलाके में दूसरे दिन भी तोडफ़ोड़ की कार्रवाई जारी रही। निगम ने 295 लोगों को नोटिस दिया है। एक-एक कर सभी चिह्नित घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है। किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए प्रशासनिक अमला समेत पुलिस बल तैनात है।


जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि, गरीबों के आशियाने को तोड़ा जा रहा है। इसका हम लगातार विरोध करते रहेंगे। प्रशासन गरीबों के साथ अन्याय कर रही है। बिल्डर्स को लाभ दिलाने के लिए मरीन ड्राइव का निर्माण किया जा रहा है। इससे पहले जिस तरह नदी मद में मरीन ड्राइव बनाया गया था। उसी तरह बिना किसी घर को तोड़े इसका निर्माण करना था। इस मरीन ड्राइव के बनने से यातायात व्यवस्था पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।


इस मामले में रायगढ़ ष्ठस्क्क सुशांतो बनर्जी ने बताया कि, मौके पर जो विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें अरेस्ट किया गया है। इसमें कांग्रेसी समेत 70 से अधिक लोगों को अस्थायी जेल रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।




Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !