अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पुलिस लाईन में सामूहिक योगाभ्यास

0

 


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पुलिस लाईन में सामूहिक योगाभ्यास

एसपी के निर्देश पर एएसपी.की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने किया योगाभ्यास



उत्तम साहू 

धमतरी/ आज 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मणिशंकर चन्द्रा की उपस्थिति में पुलिस लाइन परिसर, धमतरी में योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 


कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6:00 बजे योग प्रशिक्षकों के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी, उप निरीक्षकगण, प्रधान आरक्षक, आरक्षक सहित पुलिस बल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों को सामूहिक योग अभ्यास कराते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया। इस योगाभ्यास सत्र में ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, ध्यान योग जैसे अभ्यास शामिल किए गए। योगाभ्यास के दौरान पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासन का वातावरण दिखाई दिया।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा ने अपने उद्बोधन में कहा > “योग हमारे जीवन में मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति और शारीरिक स्फूर्ति प्रदान करता है। यह न केवल हमारे कार्यक्षमता को बढ़ाता है बल्कि तनाव प्रबंधन में भी अत्यंत सहायक है। पुलिस बल के लिए योग एक जरूरी अभ्यास है जिसे हम सभी को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारी- कर्मचारी अत्यधिक मानसिक और शारीरिक दबाव में कार्य करते हैं, ऐसे में योग उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।


पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार हरदिहा साहू समाज के भवन में "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस" में आयोजित जिलास्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होने के कारण उन्होंने वहीं से संदेश प्रेषित कर सभी पुलिसकर्मियों को विश्व योग दिवस की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि “योग हमारी भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग है, जिसे अपनाकर हम स्वस्थ शरीर और मजबूत मन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन और भी बेहतर ढंग से कर सकते हैं।”


इस अवसर पर धमतरी पुलिस के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने योग को अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ एवं सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। धमतरी पुलिस द्वारा आयोजित यह आयोजन "सामूहिक स्वास्थ्य, मानसिक सुदृढ़ता और आत्मिक संतुलन" की दिशा में एक प्रेरणास्पद पहल के रूप में समाज में एक सकारात्मक संदेश देने वाला साबित हुआ। विदित हो की धमतरी पुलिस लाईन में पूर्व में भी नियमित योगा अभ्यास होता रहा है,आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाईन धमतरी में भव्य योगाभ्यास का आयोजन हुआ। 


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मणिशंकर चन्द्रा, उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश साव,श्रीमती रागिनी मिश्रा, सुश्री मोनिका मरावी,रक्षित निरी श्री दीपक शर्मा,थाना प्रभारी भखारा निरीक्षक लेख राम ठाकुर,निरी(एम) अखिलेश शुक्ला, लक्ष्मी ध्रुव,उनि.उमाकांत तिवारी, बी.आर.सिन्हा सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अधिक संख्या मेंबर उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !