सड़क हादसे में बाइक सवार पत्नी की दर्दनाक मौत पति गंभीर रूप से घायल

0

  सड़क हादसे में बाइक सवार पत्नी की दर्दनाक मौत पति गंभीर रूप से घायल



धमतरी/ बुधवार दोपहर नेशनल हाईवे 30 में पुरूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिटौद में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। बाइक चालक से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रक्तदान एंबुलेंस से शिवा प्रधान ने जिला अस्पताल धमतरी लाया जहां से रायपुर रिफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पुरी थाना चारामा जिला कांकेर निवासी कोमलचंद साहू अपनी पत्नि नेमलता साहू के इलाज के लिए 4 जून को मोटर सायकल से धमतरी आ रहा था। लगभग 1:50 बजे एनएच 30 के ग्राम चिटौद के पास धमतरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेक्टर के चालक लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अचानक बस्ती की ओर जाने के लिए मोड दिया तभी बाईक और ट्रेक्टर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, हादसे में बाइक चालक कोमलचंद साहू के सिर, सीना एवं जांघ में गंभीर चोट आई। मोटर सायकल के पीछे बैठी उसकी पत्नि नेमलता साहू के चेहरा, सिर, सीना में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के जिला अस्पताल धमतरी भिजवाए व मृतिका नेमलता साहू को पोस्टमार्टम के लिए गुरूर मरच्यूरी भेजा गया। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !