नगरी में श्रमजीवी पत्रकार संघ का हुआ बैठक

0

 नगरी में श्रमजीवी पत्रकार संघ का हुआ बैठक

आगामी दिनों में रचनात्मक कार्यक्रम करने की तैयारी को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया



उत्तम साहू 

नगरी/ छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ नगरी ईकाई की मासिक बैठक 4 जून को बुधवार दोपहर 12 बजे रावण भाटा नगरी के सामने स्थित हरिभूमि कार्यलय में आहूत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संरक्षक जीवन नाहटा श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष गोपी कश्यप जिला उपाध्याय अशोक संचेती जिला मिडिया प्रभारी अंगेश हिरवानी सलाहकार अभिनव अवस्थी तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव महासचिव राजू पटेल कोषाध्यक्ष उत्तम साहू, मीडिया प्रभारी कुलदीप साहू सोशल मीडिया प्रभारी नारद साहू मिथलेश साहू गोलू मंडावी सहित पत्रकार संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रदेश संरक्षक जीवन नाहटा ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की आवाज को एक मंच देना, साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना तथा पत्रकारिता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए सकारात्मक दिशा प्रदान करना है। कार्यकारिणी के सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने पत्रकार हित में सक्रिय और पारदर्शी कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आशा व्यक्त की और भविष्य में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !