ग्राम पंचायत सांकरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

 ग्राम पंचायत सांकरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी.. अरुण सार्वा 




उत्तम साहू 

नगरी/ दिनांक 05/06/2025 दिन गुरुवार समय 11 बजे स्थान ग्राम पंचायत सांकरा मे विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण सार्वा थे। इस अवसर पर श्री सार्वा ने कहा कि वृक्षों को सहेजना, जलवायु प्रदूषण रोकना, स्वच्छता रखना भी पर्यावरण को प्रभावित करती है। मनुष्य की बुरी आदतें जैसे पानी दूषित करना, बर्बाद करना, वृक्षों की अत्यधिक मात्रा में कटाई करना आदि पर्यावरण को बुरी तरह से प्रभावित करती है। जिसका नतीजा बाद में मानव को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करके भुगतना ही पड़ता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया की प्रकृति और पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है, हमें अपने मनुष्य होने के कर्तव्यों का पालन करना होगा तभी सही मायने में पर्यावरण दिवस सार्थक होंगे।

इस मौके पर वन मंडलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव, ग्राम पंचायत सांकरा के नागेंद्र बोरझा,राजेशनाथ गोसाई जनपद सदस्य नगरी, पूर्व सरपंच शशि ध्रुव जी, पूर्व जनपद सुलोचना साहू जी, ग्राम समिति अध्यक्ष गिरवर भंडरी, ग्राम सभा अध्यक्ष सत्ती मरकाम जी, गाँव के वरिष्ठ गण सुगंध साहू, पवन साहू, देवराम साहू, शशिभूषण साहू, साधुराम साहू, हरियर परिवार के सदस्य भूपेश बनपेला,तोषक राम पटेल, दुधेशवर साहू, एवं समस्त वार्ड पंचगण वा ग्रामीण वासी उपस्थित थे।


 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !