3 शराबी ट्रैक्टर चालकों पर पुलिस की चालानी कार्यवाही न्यायालय ने लगाया 35 हजार हजार रूपये का जुर्माना

0

 3 शराबी ट्रैक्टर चालकों पर पुलिस की चालानी कार्यवाही न्यायालय ने लगाया 35 हजार हजार रूपये का जुर्माना 

ड्रायविंग लायसेंस निलंबन हेतु पृथक से भेजी जायेंगी परिवहन विभाग



उत्तम साहू 

धमतरी/ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धमतरी पुलिस यातायात प्रभारी एवं यातायात स्टॉफ द्वारा अभी हो रहे सड़क दुर्घटना को देखते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार यातायात जागरूकता कार्यक्रम एवं यातायात व्यवस्था में नियमित सुधार का कार्य किया जा रहा है। जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।    अभियान के दौरान नशे की हालत में ट्रैक्टर वाहन चलाते हुए पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 की कार्यवाही कर ट्रैक्टर को जब्त किया गया।

पकडे गये ट्रैक्टर चालको को नशे की हालत में वाहन चलाने, स्वंय की सुरक्षा एवं सार्वजनिक जीवन को खतरे में डालने के लिये शराबी वाहन चालकों को मान० न्यायालय में पेश किया गया, मान० न्यायालय द्वारा दो शराबी वाहन चालकों को 10,000- 10,000/- हजार रूपये और एक शराबी वाहन चालकों पर 15000/- हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों का ड्रायविंग लायसेंस के निलंबन हेतु परिवहन विभाग भेज कर निलंबन की कार्यवाही किया जायेंगा।

इसी क्रम में सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर मोटरयान अधिनियमों के तहत कार्यवाही की जा रही है। थाना कुरूद क्षेत्र में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की इंटरसेप्टर वाहन में तैनात सउनि.भेनूराम वर्मा,प्रआर. जितेन्द्र कृदत्त,आर.राजीव साहू द्वारा चालानी कार्यवाही कर मौके पर ही सड़क की पाठशाला लगाकर उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों को बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण यातायात नियमों का पालन नही करने से होती है, यातायात नियमों का पालन कर अपने व दूसरों का भी जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है।

धमतरी यातायात पुलिस आमजनों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी स्थिति में नशे की हालत में वाहन ना चलाएं। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क पर चल रहे अन्ये लोगों के जीवन को भी गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। 

आगे भी ऐसे चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगें एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !