भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने शुभांक मिश्रा के निवास पर की मुलाकात

0


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने शुभांक मिश्रा के निवास पर की मुलाकात

मिश्रा परिवार से की आत्मीय भेंट, संगठनात्मक चर्चा कर कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित



          उत्तम साहू दिनांक: 19 जुलाई 2025

धमतरी/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव अपने रायपुर से जगदलपुर प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ता श्री शुभांक मिश्रा के निवास पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने शुभांक के स्वर्गीय पिता स्व. सुशील मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व व्यस्तताओं के कारण वे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे, जिसकी पूर्ति उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए की।


प्रदेश अध्यक्ष ने मिश्रा परिवार के साथ आत्मीय समय व्यतीत किया और परिजनों सहित उपस्थित शुभचिंतकों से संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन में संवाद, एकता और सक्रिय सहभागिता के महत्व को समझाते हुए प्रेरित किया।


इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री निर्मल बरड़िया, नगर निगम सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन, जिला महामंत्री श्री अविनाश दुबे, श्री चेतन हिंदुजा, श्रीमती बिथिका विश्वास, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्री पवन गजपाल, आमदी मंडल अध्यक्ष श्री विनय जैन, पार्षद श्रीमती चंद्रभागा साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


प्रदेश अध्यक्ष की यह आत्मीय मुलाकात, संगठनात्मक सुदृढ़ता एवं मानवीय संवेदनाओं का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनी, जिसने कार्यकर्ताओं के मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान की।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !