मां अभियान अंतर्गत कार्ययोजना तैयार करने,अंतर्विभागीय समन्वय हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन
जनपद सभागार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अध्यक्षता में बैठक संपन्न
उत्तम साहू
नगरी/ दिनांक 07/07/2025 को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और जिला सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव के आदेशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी की अध्यक्षता में मां अभियान अंतर्गत कार्ययोजना तैयार करने,अंतर्विभागीय समन्वय हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक कार्यवाही का विवरण
1) नारियल पौध रोपण हेतु ट्री गार्ड हेतु बांस/खूंटा की व्यवस्था हेतु वन विभाग को जानकारी प्रदाय करने निर्देश दिए गए, ट्री गार्ड बनाने हेतु समूह का चयन कर जानकारी आज शाम तक फाइनल करने निर्देश BPM बिहान शाखा को दिए गए,एवं कृषि, उद्यानिकी, ग्राम पंचायत की टीम को मिलकर नारियल पौधे हेतु गड्ढा खोदाई सह खाद भराई कार्य 02 दिवस में पूर्ण कर रिपोर्टिंग करने निर्देश दिए गए ,जिला स्तरीय नारियल पौधारोपण कार्यक्रम हेतु chhipli ग्राम पंचायत का प्रस्ताव दिया गया।
2) समस्त उपस्थित विभाग को ग्राम पंचायत से समन्वय कर 03 दिवस के भीतर कार्ययोजना फाइनल कर जानकारी जमा करने निर्देश दिए गए है, तकनीकी सहायक मनरेगा को सभी विभाग से डाटा प्राप्त कर अपने ग्राम पंचायत का फाइनल DPR तैयार करने निर्देश दिए गए है।
3) मत्स्य विभाग को 08 ग्राम पंचायत में तालाबों में मछली पालन गतिविधि को विभाग से जोड़ने निर्देश दिए गए।
4) लखपति दीदी आजीविका कार्ययोजना जमा करने निर्देश BPM बिहान शाखा को दिया गया।
5) सोखता गड्ढा निर्माण एवं RWH structure का निर्माण हेतु पंचायत टीम एवं तकनीकी सहायक मनरेगा को दिए गए।
6) छिपलीपारा आवर्ती चराई स्थल में औषधि पौधरोपण हेतु फेंसिंग प्रकरण वन विभाग को निर्देश दिए गए।
7) JFMC proposal हेतु ग्राम पंचायत गोरेगांव का प्रस्ताव पारित करने वन विभाग को निर्देश दिए गए।
8) ग्राम पंचायत सम्बलपुर वन विभाग 10 एकड़ जमीन में खंती निर्माण 371 कक्ष क्रमांक का स्थल निरीक्षण रिपोर्ट जमा करने वन विभाग को निर्देश दिए गए।
9) महानदी प्रवाह क्षेत्र में चेक डेम/एनीकट/गैबियन संरचना का तकनीकी रिपोर्ट हेतु जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए गए।
10) SLWM पूर्णता सह स्वच्छता शुल्क वसूली प्रारंभ एवं दीवार लेखन हेतु sbm टीम को निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में कृषि,पशु,उद्यानिकी, RES, स्वास्थ्य, मत्स्य, बिहान, SBM, सिंचाई, वन विभाग, तकनीकी सहायक मनरेगा, ग्राम पंचायत सरपंच एवं रोजगार सहायक उपस्थिति रहे।


