व्यापम व्दारा परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी

0

   व्यापम व्दारा परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी



                           उत्तम साहू 

धमतरी, 16 जुलाई 2025/ राज्य मे आगामी दिनों में आयोजित होने वाली व्यावसायिक परीक्षा मंडल की परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी किये गये है। निर्देश में कहा गया है कि परीक्षार्थी को परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुँचे ताकि उनका फिस्किंग एवं पहचान पत्र का सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य व्दार बंद कर दिया जायेगा। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। फुटवियर के रूप में चप्पल पहने, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एक परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण इलेक्ट्रानिक उपकरण, इलेक्ट्रनिक घड़ी पर्स, पाउच स्कार्फ, बेल्ट टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट ले और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु व्यापम की प्रति परीक्षा केन्द्र में जमा हो जाएगी। 


परीक्षार्थी परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचन पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नही करने पर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नही दिया जायेगायदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नही आता है, तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो ले कर परीक्षा केन्द्र में जावें। परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में केवल काले या नीले बाल पॉईंट पेन को ही उत्तर अंकित करने हेतु उपयोग में लाये। चयन/प्रवेश के समय प्रवेश पत्र मांगा जाता है, अतः इसे सुरक्षित रखें। व्यापंम व्दारा दोबारा प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जावेगो। निर्देशों का पालन करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जायेगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !