हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल नगरी की बैठक:
पत्रकार उत्तम साहू
नगरी/ “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल नगरी की एक अहम बैठक संपन्न हुई। जिसमें घर-घर जाकर तिरंगा फहराने के महत्व को समझाया गया और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए आग्रह किया।
साथ ही बैठक में यह बताया गया कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है,जैसे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने राष्ट्रवाद की भावना को और प्रबल किया है, वैसे ही “हर घर तिरंगा” अभियान को भी जन-जन से जोड़ने का कार्य हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे पूरे मनोयोग से अभियान में जुट जाएं और इसे एक जनआंदोलन का रूप दें।
विशेष रूप से आज के बैठक प्रभारी कमल डागा जी, दिनेश्वरी नेताम जी, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम जी, रवि दुबे जी, नागेन्द्र शुक्ला जी, मोहन नाहटा जी, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा जी, मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू जी व सुलोचना साहू जी, मंडल मंत्री दीनदयाल सेन जी, मंडल उपाध्यक्ष गुरु प्रसाद जी, नरेंद्र सेन जी, व अंबिका ध्रुव जी, महिला मोर्चा मंत्री हेमलता साहू जी, पार्षदगण अश्वनी निषाद, देवचरण, शंकरदेव, डिगेश्वरी, दीनदयाल शेरपा, राजू निषाद, युगल साहू, श्यामंत बिसेन, इंदुमती, संजय सारथी, नीलम साहू, उमेश साहू, सुनील यादव, लोकेश शांडिल्य, सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



