नगर के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक मंच नव आनन्द कला मंदिर के अध्यक्ष चुने गए मोरज पटेल.. नगरवासीयों ने दी बधाई

0

 नगर के एतिहासिक व सांस्कृतिक मंच नव आनन्द कला मंदिर के अध्यक्ष चुने गए मोरज पटेल.. नगरवासीयों ने दी बधाई 


                     पत्रकार उत्तम साहू 3 अगस्त 2025

नगरी/ नगरी नगर का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर नव आंनद कला मंदिर नगर वासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण मंच है। यह हमारे अतीत, हमारी पहचान और हमारे गौरव का प्रतीक है। यह हमें अपने पूर्वजों के बारे में जानने, उनकी जीवनशैली,कला, विज्ञान, और संस्कृति को समझने में मदद करती है। 



जिसके परिणामस्वरूप नगर में नव दुर्गा एवं विजयदशमी महोत्सव को धूमधाम से मनाने के साथ ही नगर के शांति सद्भावना और भाईचारा का प्रतीक नव आनंद कला मंदिर नगरी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें दुर्गा चौक निवासी मोरज पटेल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है।


बता दें कि नगर की विशालता के बावजूद विगत 69 वर्षों से नवदुर्गा एवं विजयदशमी महोत्सव एक ही स्थान पर संपादित किया जाता है जो कि किसी भी नगरवासी के लिए गर्व का विषय है। प्रति वर्ष इस सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष चुनाव के समय नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सर्व सम्मति से फैसला लिया जाता है। इस मौके पर नव नियुक्त अध्यक्ष मोरज पटेल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नगर वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र ही किया जायेगा।



मोरज पटेल को अध्यक्ष बनाए जाने पर नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा,नगर व्यवस्था समिति नगरी के अध्यक्ष नंद यादव, सचिव प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद साहु, श्रीराम नव युवक परिषद अध्यक्ष अशोक पटेल सचिव नरेश छेदैहा कोषाध्यक्ष भरत साहू परिषद के पुर्व अध्यक्ष हृदय नाग, हेमलाल सेन, गजेन्द्र कंचन, बृजलाल सार्वा, हरीश सार्वा, दीनदयाल सरपा, नरेन्द्र नाग,धरम निषाद सहित नगरवासीयों ने हर्ष व्यक्त किया है।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !